Posts

Showing posts with the label शरद चांदनी में पन्ना के प्राणनाथ का सौंदर्य

अंतर्राष्ट्रीय शरद पूर्णिमा महोत्सव का मुख्य समारोह गुरुवार पूर्णिमा की रात्रि में पन्ना में होगा। रातभर महारास का उल्लास चलेगा

Image
अंतर्राष्ट्रीय शरद पूर्णिमा महोत्सव का मुख्य समारोह गुरुवार पूर्णिमा की रात्रि में पन्ना में होगा। रातभर महारास का उल्लास चलेगा Padmavatipuri Dham Panna MP History of Prannath and Shard Purnima पन्ना. अंतर्राष्ट्रीय शरद पूर्णिमा महोत्सव का मुख्य समारोह गुरुवार पूर्णिमा की रात्रि में होगा। रात करीब एक बजे बंगलाजी से श्रीजी की सवारी ब्रह्म चबूतरे में लाई जाएगी। रातभर महारास का उल्लास चलेगा, ब्रह्म चबूतरे में पांच दिनों तक रुकेकी सवारी। इस दौरान पांच दिन तक होंगे गरबा सहित विविध धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम शरद पूनम की चांदनी रात में प्राणनाथ का सौंदर्य देखते ही बनता है। जब चांद पूरा खिला होगा होगा तभी ब्रह्म चबूतरे पर बने बंगलाजी मंदिर से श्रीजी की सवारी को हजारों सुन्दरसाथ नाचते-गाते, गरबा खेलते हुए रासमंडल मेंं पधराएंगे। इस अवसर पर प्रणामी धर्मावलंबी रास उत्सव का आनंद लेते हुए भक्ति रस के अमृत का पान करेंगे। समारोह में वर्ष में एक बार ही बंगलाजी मंदिर से अखंड रास के रचइया की सवारी धूमधाम से रास मंडल में पधराई जाती है । जहां पांच दिनों तक श्रीजी का वास रहता है। ...